Raipur Cricket Match: रायपुर में क्रिकेट प्रेमियों का उमड़ा जनसैलाब, टिकट के लिए मारा-मारी

Raipur Cricket Match: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 3 दिसंबर को शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। मैच के लिए दर्शकों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। सोमवार सुबह से ही टिकट काउंटर के बाहर क्रिकेट प्रेमियों का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। टिकट खरीदने की होड़ में काउंटर के बाहर धक्का-मुक्की की नौबत आ गई। (Raipur India vs South Africa One-Day match)

इस मैच के लिए टिकट खरीदने के लिए सोमवार सुबह चार बजे से ही काउंटर के सामने दर्शकों की भीड़ जुटने लगी। हालांकि काउंटर में टिकट की बिक्री सुबह 10 बजे से शुरू हुई। टिकट को खरीदने के लिए काउंटर के सामने लाइन में खड़े सैकड़ों दर्शकों के बीच धक्की-मुक्की हुई। (Raipur cricket match tickets)

टिकट खरीदने के लिए लड़कियों ने बैरिकेड तोड़ने की भी कोशिश की। इस दौरान लड़कियों की पुलिस बल से बहस भी हुई। वहीं भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा।

टिकट खरीदने उमड़ी भीड़, देखिए तस्वीरें

स्टूडेंट्स के लिए 1500 सीटें, टिकट सिर्फ 800 रुपए में (Raipur ticket price)

स्टूडेंट्स के लिए इस बार 1500 सीटें आरक्षित की गई है। टिकट की कीमत 800 रुपए तय की गई है। एक छात्र सिर्फ एक टिकट ले सकेगा। आईडी प्रूफ के तौर पर स्कूल/कॉलेज आई-कार्ड अनिवार्य होगा। स्टूडेंट्स 24 नवंबर से 2 दिसंबर तक इंडोर स्टेडियम में जाकर फिजिकल टिकट खरीद सकते हैं।

इसके अलावा दूसरे चरण की टिकट बुकिंग जल्द ही शुरू होगी। वहीं शनिवार को पहले चरण में शाम 5 बजे टिकट बिक्री शुरू होते ही 17-18 हजार टिकट सिर्फ 15 मिनट में सोल्ड आउट हो गए।

वेबसाइट http://www.ticketgenie.in पर ‘Sold Out’ दिखने से लोग कन्फ्यूज हुए कि सभी टिकट खत्म हो गए हैं, जबकि ऐसा नहीं है। सेकेंड राउंड में बाकी टिकट रिलीज की जाएगी। जिन्हें बाद में लोग फिजिकल टिकट में कंवर्ट करा पाएंगे।

1 दिसंबर को रायपुर आएंगी दोनों टीमें

  • पहला वनडे रांची में 30 नवंबर को होगा।
  • इसके बाद 1 दिसंबर से रायपुर पहुंचना शुरू होगा।
  • 2 दिसंबर को दोनों टीमें प्रैक्टिस करेंगी, 3 को मैच होगा।

स्टेडियम में पानी फ्री, खाने-पीने के रेट तय

दर्शकों की सुविधा के लिए स्टेडियम में 22 बड़े वाटर फिल्टर लगाए गए हैं। कोई भी पानी खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी। साथ ही हर वेंडर को रेट-लिस्ट डिस्प्ले करना होगा, ताकि ओवर चार्जिंग न हो। स्टेडियम में कई जगह रेट-चार्ट चस्पा किया जाएगा।

दिव्यांग खिलाड़ियों को मैच फ्री

3 दिसंबर वर्ल्ड डिसेबिलिटी डे है। इस अवसर पर प्रदेश के सभी दिव्यांग खिलाड़ियों को मैच बिल्कुल मुफ्त दिखाने की तैयारी की गई है। उनके आने-जाने की व्यवस्था भी क्रिकेट संघ करेगा।

ब्लैक मार्केटिंग रोकने सख्ती

  • एक आईडी पर अधिकतम 4 टिकट
  • कुल लगभग 46 हजार टिकट बेचे जाएंगे

देखिए वीडियो –

https://www.instagram.com/reel/DRbllCCiJdS/?igsh=MXFqOXFycnRyOTJ6eQ==

https://www.instagram.com/reel/DRb4_e6DBtL/?igsh=MThkeGVrc2d3aWlrcg==

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *