CG News: पैरों में बांधी पत्थरों से भरी बोरी, फिर युवक ने कुएं में कूदकर दी जान

CG News: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से आत्महत्या का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने अपने पैरों में पत्थरों से भरी बोरी बांधकर कुएं में छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। मृतक की पहचान कल्याणपुर गांव निवासी सुमेर सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक पहले भी दो बार आत्महत्या करने की कोशिश कर चुका था, लेकिन दोनों बार वह बच गया था।

पहले भी कर चुका था जान देने का प्रयास

जानकारी के मुताबिक, सुमेर सिंह ने पहली बार फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी, लेकिन पेड़ की डाली टूट जाने से उसकी जान बच गई थी। इसके बाद उसने दूसरी बार कुएं में कूदकर जान देने का प्रयास किया था, लेकिन तैरना आने के कारण वह बाहर निकल गया था।

पैरों में बांध ली पत्थरों से भरी बोरी

बताया जा रहा है कि इस बार सुमेर ने आत्महत्या के लिए अलग तरीका अपनाया। उसने पत्थरों से भरी बोरी को रस्सी से अपने पैरों में बांधा और फिर कुएं में छलांग लगा दी। बोरी के वजन के कारण वह बाहर नहीं निकल सका और उसकी मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक, सुमेर सिंह सनकी प्रवृत्ति का व्यक्ति था और गांव के लोगों से उसका ज्यादा मेलजोल नहीं था। फिलहाल पुलिस ने शव को बाहर निकालकर जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *