Bilaspur Murder: गणेश पंडाल में DJ की आवाज बढ़ाने पर युवक का मर्डर, सीने में घोंपा चाकू

Bilaspur Murder: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में गणेश पंडाल में डीजे की आवाज बढ़ाने को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। मामूली कहासुनी के बाद एक युवक ने दूसरे युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक की अस्पताल में मौत हो गई। घटना सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी की है।

साउंड सिस्टम को लेकर विवाद

जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम ग्राम संबलपुरी में राशन दुकान के सामने बने गणेश पंडाल के पास अमन सूर्यवंशी (23) और आकाश सूर्यवंशी (22) मौजूद थे। इसी दौरान डीजे की आवाज को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया।

सीने पर किए कई वार

गुस्से में अमन सूर्यवंशी ने अपने पास रखे चाकू से आकाश सूर्यवंशी के सीने पर लगातार कई वार कर दिए। हमले में आकाश गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़ा। घटना के बाद पंडाल में अफरा-तफरी मच गई।

ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए सिम्स अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

चाकू लेकर घूमता रहा आरोपी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हत्या करने के बाद भी आरोपी पंडाल के आसपास चाकू लेकर घूमता रहा। सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार आरोपी से पूछताछ की जा रही है। शुरुआती जांच में डीजे की आवाज को लेकर विवाद की बात सामने आई है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि आरोपी नशे का आदी है और वह पहले नशामुक्ति केंद्र में भी रह चुका है। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *