CG News: सुनसान घर में मिली नवजात बच्ची, जन्म के बाद छोड़कर फरार हुई मां

CG News

CG News: एमसीबी (मनेन्द्रगढ़) जिले के जनपद पंचायत भरतपुर के च्यूल गांव में मानवता को शर्मशार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक मां ने नवजात बच्ची को जन्म के तुरंत बाद सुनसान मकान में छोड़ दिया गया। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर उसकी जान बचाई। (एमसीबी सुनसान घर में नवजात बच्ची)

जानकारी के अनुसार रात के समय गांव के एक खाली मकान से बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। ग्रामीण जब वहां पहुंचे तो देखा कि एक नवजात बच्ची अकेली पड़ी हुई थी। उन्होंने तुरंत बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाला और इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को दी। (मनेन्द्रगढ़ घर में नवजात बच्ची)

सूचना मिलते ही उप स्वास्थ्य केंद्र की टीम और आरएचओ-एनएम मौके पर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जनकपुर में भर्ती कराया गया। बाद में बेहतर इलाज के लिए उसे सिविल अस्पताल मनेन्द्रगढ़ रेफर किया गया। डॉक्टरों के अनुसार बच्ची की हालत स्थिर है और उसकी लगातार निगरानी की जा रही है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि किसी अज्ञात महिला ने सुनसान मकान में बच्ची को जन्म (MCB newborn baby found) दिया और फिर उसे वहीं छोड़कर फरार हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है और उन्होंने प्रशासन से आरोपी महिला की पहचान कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग मामले की जांच में जुटे हुए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *