CG Train Cancelled: 5 अप्रैल को छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 4 ट्रेनें रद्द, देखें लिस्ट-

CG Train Cancelled

बिलासपुर: CG Train Cancelled: छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। रेलवे प्रशासन ने 5 अप्रैल को रायपुर-उरकुरा-मांढर सेक्शन में ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के चलते चार मेमू ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया है। इस कार्य के कारण बिलासपुर मंडल की कुछ अन्य ट्रेनों के परिचालन पर भी असर पड़ेगा। रेलवे ने यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद जताया है। (बिलासपुर 5 अप्रैल ट्रेन रद्द)

train

रद्द रहने वाली ट्रेने (CG Train Cancelled List April 2026)

• गाड़ी संख्या संख्या 68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर
• गाड़ी संख्या 68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर
• गाड़ी संख्या 68733 गेवरा रोड -बिलासपुर मेमू पैसेंजर
• गाड़ी संख्या 68734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर


बीच में समाप्त/प्रारंभ होने वाली ट्रेने (Bilaspur Train Cancel)

• गोंदिया से चलने वाली गाड़ी संख्या 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन से प्रारंभ होगी और गोंदिया-बिलासपुर के मध्य रद्द रहेगी।
• झारसुगुड़ा से चलने वाली गाड़ी संख्या 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन में समाप्त होगी और बिलासपुर-गोंदिया के मध्य रद्द रहेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *