CG Tanker Fire: पेट्रोल-डीजल से भरे टैंकर में लगी भीषण आग, देखें रूह कंपा देने वाली वीडियो

CG Tanker Fire: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में कटघोरा-अंबिकापुर नेशनल हाईवे-130 पर पेट्रोल-डीजल से भरे टैंकर में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। टैंकर में आग लगने के बाद चालक और कंडक्टर ने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

जानकारी के अनुसार, टैंकर कोरबा से पेट्रोल लेकर वार्डफ नगर की ओर जा रहा था। टैंकर में करीब 2 हजार लीटर पेट्रोल और 8 हजार लीटर डीजल भरा हुआ था। कटघोरा-अंबिकापुर नेशनल हाईवे-130 पर गुरसियां के पास चालक खाना खाने के लिए रुका था।

खाना खाने के बाद जैसे ही टैंकर को दोबारा स्टार्ट किया गया, उसी दौरान उसमें अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।

चालक और कंडक्टर ने बचाई जान

टैंकर में आग लगते ही चालक और कंडक्टर तुरंत वाहन से बाहर निकल गए, जिससे उनकी जान बच गई। घटना की सूचना मिलते ही बांगो पुलिस, यातायात पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची।

टैंकर में पेट्रोल और डीजल भरा होने के कारण विस्फोट की आशंका जताई गई। सुरक्षा को देखते हुए आसपास के रिहायशी इलाके को खाली कराया गया। इस दौरान हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। राहत की बात रही कि इस हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। फिलहाल पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *