CG News: चखना की आड़ में ढाबे में शराब पीने की सुविधा, देखें Video

CG News: कांकेर जिले के चारामा में ढाबे में ग्राहकों को बैठाकर शराब पीने की सुविधा देने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने देवांगन ढाबा संचालक मिथलेश उर्फ बल्ला देवांगन के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।

CG News: कांकेर जिले के चारामा में ढाबे में ग्राहकों को बैठाकर शराब पीने की सुविधा देने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने देवांगन ढाबा संचालक मिथलेश उर्फ बल्ला देवांगन के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।

पुलिस के मुताबिक, ढाबे में चखना की आड़ में शराबखोरी कराए जाने का वीडियो सामने आया था। इसके बाद जांच की गई और संचालक के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 36(C) के तहत कार्रवाई की गई।

ढाबे में बैठाकर पिलाई जा रही थी शराब

जानकारी के अनुसार, चारामा स्थित देवांगन ढाबा में ग्राहकों को कुर्सी-टेबल पर बैठाकर शराब पीने की सुविधा दिए जाने का आरोप था। इसी दौरान सामने आए वीडियो में एक व्यक्ति ढाबे में बैठकर शराब पीता नजर आया।

वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में ढाबों में शराबखोरी और अवैध गतिविधियों को लेकर चर्चा शुरू हो गई। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच कर ढाबा संचालक के खिलाफ कार्रवाई की।

पुलिस ने बताया कि मिथलेश उर्फ बल्ला देवांगन (38), निवासी नाकापारा चारामा के खिलाफ ढाबे में शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराने के आरोप में कार्रवाई की गई है। इसके साथ ही उसके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई और उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, जनवरी 2026 से अब तक ढाबा संचालक के खिलाफ अलग-अलग मामलों में कार्रवाई की जा चुकी है। इनमें आबकारी एक्ट, मारपीट, धमकी और प्रतिबंधात्मक कार्रवाई से जुड़े मामले शामिल हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *