नेपाल में फंसे छत्तीसगढ़ियों पर सरकार की नजर:रायपुर के 5 लोग सुरक्षित वापस लौट रहे हैं।

रायपुर। नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने नागरिकों की सुरक्षा के लिए निगरानी और राहत प्रयास तेज कर दिए हैं। अब तक 9 नागरिकों की जानकारी मिली है। रायपुर के 5 लोग सुरक्षित हैं और वापस लौट रहे हैं।

बिलासपुर की 65 वर्षीय मंजू राय चौधरी कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए नेपाल गई थीं। उनके परिजनों से संपर्क हो गया है। प्रशासन उनकी स्थिति की जानकारी का सत्यापन कर आवश्यक समन्वय कर रहा है।

रायपुर के माना क्षेत्र के दिनेश ओझा, प्रेम सिंह जगत, नारायण सेन, यतेंद्र प्रकाशी और दिनेश सिंह ठाकुर के सुरक्षित होने की पुष्टि हुई है। पांचों 21 अगस्त को नेपाल गए थे और अब रायपुर लौट रहे हैं।

वहीं, बिलासपुर और सरगुजा से जुड़े दो नागरिकों के लापता होने की सूचना है। प्रशासन नेपाल की संबंधित एजेंसियों के संपर्क में है और दोनों की जानकारी जुटाकर सुरक्षित वापसी के प्रयास किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर राज्य सरकार नेपाल प्रशासन और केंद्रीय एजेंसियों के साथ लगातार समन्वय कर रही है। प्रभावित क्षेत्रों में मौजूद छत्तीसगढ़ के नागरिकों और उनके परिजनों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

हेल्पलाइन: नेपाल में मौजूद नागरिक या उनके परिजन सहायता के लिए टोल फ्री नंबर 1070 और कंट्रोल रूम 0771-2223471 पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *