CG Transfer News: छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य प्रशासनिक सेवा के 6 अधिकारियों का प्रशासनिक आधार पर तबादला किया है। इस संबंध में 27 अगस्त 2026 को आदेश जारी किया गया। सभी अधिकारियों को आगामी आदेश तक नवीन पदस्थापना पर अस्थायी रूप से पदस्थ किया गया है।![]()
इन अधिकारियों का हुआ तबादला
- देव नारायण कश्यप को आयुक्त, नगर पालिक निगम अंबिकापुर के पद से स्थानांतरित कर उप सचिव, छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय में पदस्थ किया गया है।
- चित्रकांत चाली ठाकुर को अपर कलेक्टर, कोंडागांव से मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत नारायणपुर बनाया गया है।
- दीप्ति गौत्ते को अपर कलेक्टर, बलौदाबाजार-भाटापारा के पद से स्थानांतरित कर परीक्षा नियंत्रक, छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग, नवा रायपुर अटल नगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
- गुड्डू लाल जगत को अपर कलेक्टर, बेमेतरा से उप सचिव, छत्तीसगढ़ शासन, श्रम विभाग, मंत्रालय में पदस्थ किया गया है।
- विनय कुमार अग्रवाल को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत नारायणपुर के पद से स्थानांतरित कर आयुक्त, नगर पालिक निगम अंबिकापुर बनाया गया है।
- डॉ. ऋतु वर्मा को उप सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग के पद पर यथावत रखते हुए परीक्षा नियंत्रक, छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग, नवा रायपुर अटल नगर के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। उनके अन्य दायित्व पूर्ववत रहेंगे।

