CG News: स्पा सेंटर में युवती से SEX करने का बनाया दबाव, मना करने पर की पिटाई

CG News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित 36 सिटी मॉल के एक स्पा सेंटर में काम करने वाली दिल्ली की 22 वर्षीय युवती ने स्पा संचालक और उसके भाई पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती का आरोप है कि उस पर ग्राहकों के साथ यौन संबंध बनाने का दबाव डाला जाता था। मना करने पर उसकी सैलरी रोक दी गई और बाद में छेड़छाड़, मारपीट तथा मोबाइल तोड़ने की घटना हुई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

SEX करने का बनाया दबाव

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह पिछले करीब 3 महीने से 36 सिटी मॉल स्थित एक्वा वेलनेस स्पा सेंटर में काम कर रही थी। उसका आरोप है कि स्पा संचालक अमन सेन और उसका बड़ा भाई लोकेश सेन उस पर ग्राहकों को खुश करने के लिए देह व्यापार करने का दबाव बनाते थे।

युवती का कहना है कि संचालक उसे अक्सर निजी केबिन में बुलाता था और उसके साथ अनुचित व्यवहार करता था। विरोध करने और नौकरी छोड़ने की बात कहने पर उसका वेतन रोक दिया गया।

CG News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित 36 सिटी मॉल के एक स्पा सेंटर में काम करने वाली दिल्ली की 22 वर्षीय युवती ने स्पा संचालक और उसके भाई पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती का आरोप है कि उस पर ग्राहकों के साथ यौन संबंध बनाने का दबाव डाला जाता था। मना करने पर उसकी सैलरी रोक दी गई और बाद में छेड़छाड़, मारपीट तथा मोबाइल तोड़ने की घटना हुई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सैलरी मांगने पर की पिटाई

युवती के अनुसार 22 अगस्त को वह अपना वेतन मांगने स्पा सेंटर पहुंची, जहां उसके साथ बदसलूकी की गई। इसके बाद 25 अगस्त की शाम वह दोबारा स्पा सेंटर पहुंची तो वहां मौजूद लोकेश सेन ने उसके साथ कथित रूप से छेड़छाड़ की।

मोबाइल छिना, हाथ मरोड़ा

पीड़िता का आरोप है कि जब उसने घटना का वीडियो बनाने की कोशिश की तो उसका मोबाइल छीन लिया गया। इसके बाद उसके साथ मारपीट की गई और उसका हाथ मरोड़ दिया गया, जिससे हाथ और कंधे में चोट आई।

CCTV फुटेज मिटाने का आरोप

युवती ने आरोप लगाया है कि घटना के साक्ष्य मिटाने के लिए स्पा सेंटर के सीसीटीवी फुटेज डिलीट कर दिए गए। साथ ही पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

पहले भी विवादों में रहा है स्पा संचालक

आरोपित स्पा संचालक अमन सेन इससे पहले भी चर्चा में रह चुका है। उसने पूर्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया था। उस मामले में विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *