CG News: अजीबोगरीब मामला.. डोक्टरों ने कहा- पहले सांप लेकर आओ, फिर होगा इलाज

CG News: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक में अजीबोगरीब मामला सामने आया है। दादर क्षेत्र में घर की सफाई के दौरान एक व्यक्ति को कोबरा सांप ने डस लिया। परिजन उसे तुरंत मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे। जिसके बाद डोक्टरों ने कहा कि पहले सांप लेकर आओ, फिर इलाज होगा। इसके बाद परिजनों ने स्नेक कैचर की मदद से कोबरा का रेस्क्यू कराया और उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। पहचान होने के बाद घायल का इलाज शुरू किया गया। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

घर की सफाई के दौरान निकला कोबरा

जानकारी के अनुसार दादर क्षेत्र निवासी रामदयाल अपने घर की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान जमीन में बने एक बिल से अचानक कोबरा बाहर निकला और उन्हें डस लिया। घटना के बाद सांप वापस बिल में जाकर छिप गया। परिजन घायल को तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे।

स्नेक कैचर ने बिल खोदकर निकाला कोबरा

घटना की जानकारी मिलने पर स्नेक कैचर टीम मौके पर पहुंची। टीम ने काफी सावधानी के साथ बिल की खुदाई कर करीब आधे से एक घंटे की मशक्कत के बाद कोबरा का सुरक्षित रेस्क्यू किया। इसके बाद पहचान के लिए सांप को अस्पताल ले जाया गया।

CG News: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक में अजीबोगरीब मामला सामने आया है। दादर क्षेत्र में घर की सफाई के दौरान एक व्यक्ति को कोबरा सांप ने डस लिया। परिजन उसे तुरंत मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे। जिसके बाद डोक्टरों ने कहा कि पहले सांप लेकर आओ, फिर इलाज होगा। इसके बाद परिजनों ने स्नेक कैचर की मदद से कोबरा का रेस्क्यू कराया और उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। पहचान होने के बाद घायल का इलाज शुरू किया गया। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

सांप लाने के बाद शुरू हुआ इलाज

अस्पताल में सांप की पहचान कोबरा के रूप में होने के बाद चिकित्सकों ने रामदयाल का उपचार शुरू किया। इलाज के बाद उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है और उन्हें खतरे से बाहर बताया गया है। वहीं रेस्क्यू किए गए कोबरा को बाद में सुरक्षित स्थान पर जंगल में छोड़ दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *