CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी, रायपुर समेत कई जिलों में बरसे बादल; अगले 2 दिन का अलर्ट

CG Weather Update:

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। सावन के अंतिम सोमवार को राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने मौसम तंत्र के प्रभाव से अगले दो दिनों तक प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। इसके बाद वर्षा की तीव्रता में धीरे-धीरे कमी आ सकती है।

कहां कितनी हुई बारिश

राजधानी रायपुर में 12 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। प्रदेश में सबसे अधिक 18 सेंटीमीटर बारिश छोटेडोंगर में हुई। इसके अलावा अंतागढ़ और बास्तानार में 16-16 सेंटीमीटर, चलगली, माकड़ी, बड़े बचेली, दौरा कोचली और नारायणपुर में 13-13 सेंटीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को भी कई क्षेत्रों में रुक-रुककर बारिश हो सकती है।

CG Weather Alert:

प्रदेश में मानसून एक्टिव

सोमवार को पूरे प्रदेश में मानसून सक्रिय रहा। बस्तर संभाग के कई क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश हुई। वहीं रायपुर, बिलासपुर और सरगुजा संभाग के कुछ स्थानों पर भी अच्छी वर्षा दर्ज की गई। प्रदेश में अब तक सामान्य से 4 प्रतिशत कम बारिश हुई है।

सोमवार को प्रदेश का सबसे अधिक अधिकतम तापमान अंबिकापुर में 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान जगदलपुर में 21.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ के मध्य और उत्तर हिस्से के कई जिलों में आज भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक पूरे प्रदेश में मानसून सक्रिय रहेगा। पिछले 24 घंटे के दौरान सरगुजा, बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभाग के कई इलाकों में भारी बारिश दर्ज की गई।

 

रायपुर का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार रायपुर में मंगलवार को दिनभर बादल छाए रहने और रुक-रुककर बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है। शहर का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *