CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में 7 दिन बारिश का अलर्ट; रायपुर में बरसे बादल, कई इलाकों में जलभराव

CG Weather Update

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में आज भी बारिश का अलर्ट जारी है। राजधानी रायपुर में सुबह से रुक-रुककर तेज बारिश हो रही है। लगातार बारिश के कारण सुंदरनगर इलाके के महादेवघाट रोड पर जलभराव की स्थिति बन गई है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में अगले 7 दिनों तक मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। प्रदेश में अब तक सामान्य से करीब 6 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है।

मनेंद्रगढ़ जिले के जनकपुर के पास गोहड़ारी नदी पर बनी करीब 50 साल पुरानी पुलिया तेज बहाव की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिया के खंभे टूटने से उसका लगभग 70 प्रतिशत हिस्सा खराब हो गया है। एहतियात के तौर पर भारी वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है।

आज कई हिस्सों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। कुछ स्थानों पर भारी बारिश के साथ गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है।

अगले दो दिनों तक भी कई जिलों में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। कुछ इलाकों में तेज बारिश और गरज-चमक देखने को मिल सकती है।

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ के मध्य और उत्तर हिस्से के कई जिलों में आज भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक पूरे प्रदेश में मानसून सक्रिय रहेगा। पिछले 24 घंटे के दौरान सरगुजा, बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभाग के कई इलाकों में भारी बारिश दर्ज की गई।

रायपुर का मौसम

राजधानी रायपुर में आज दिनभर बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। अधिकतम तापमान करीब 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

CG Weather Update

तापमान का हाल

प्रदेश में शुक्रवार को सबसे अधिक अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस पेंड्रा रोड में रिकॉर्ड किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *