Balod News: ड्राइवर ने नगर पंचायत उपाध्यक्ष से कहा- साहब बकरा खाते हो क्या? आज दो बकरा काट रहा हूं.. फिर 2 सफाईकर्मियों पर टंगिया से किया हमला

Balod News: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के डौंडी नगर के बाजार चौक में शनिवार सुबह नगर पंचायत के ट्रैक्टर चालक ने दो सफाईकर्मियों पर टंगिया से हमला कर दिया। हमले में दोनों सफाईकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।

पुलिस के अनुसार, घटना शनिवार सुबह करीब 7 बजे डौंडी बाजार चौक की है। नगर पंचायत का ट्रैक्टर चालक गिरवर देवहारी टंगिया लेकर बाजार चौक पहुंचा। वहां मौजूद नगर पंचायत उपाध्यक्ष संजीव मानकर के पास जाकर उसने कहा- साहब बकरा खाते हो क्या? आज दो बकरा काट रहा हूं।

सफाईकर्मियों पर किया हमला

इसके बाद आरोपी करीब 10 मीटर दूर सफाई कर रहे रम्हू भुआर्य (50) और प्रेमलाल भुआर्य (45) के पास पहुंचा और दोनों पर टंगिया से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से बाजार चौक में अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत हस्तक्षेप कर आरोपी को काबू में लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में

सूचना मिलते ही डौंडी पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी गिरवर देवहारी को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घायल दोनों सफाईकर्मियों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

एक रात पहले हुआ था विवाद

डौंडी थाना प्रभारी उमा ठाकुर ने बताया कि घटना से एक रात पहले आरोपी और दोनों सफाईकर्मियों के बीच विवाद हुआ था। पुलिस के अनुसार, विवाद के दौरान दोनों घायलों ने आरोपी के साथ गाली-गलौज की थी। इसी बात से नाराज होकर आरोपी अगले दिन सुबह टंगिया लेकर पहुंचा और हमला कर दिया।

Balod News: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के डौंडी नगर के बाजार चौक में शनिवार सुबह नगर पंचायत के ट्रैक्टर चालक ने दो सफाईकर्मियों पर टंगिया से हमला कर दिया। हमले में दोनों सफाईकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।

रिश्तेदार हैं तीनों

पुलिस के मुताबिक आरोपी और दोनों घायल डौंडी के बंधियापारा के रहने वाले हैं। तीनों आपस में रिश्तेदार भी हैं और पिछले करीब 10 वर्षों से डौंडी नगर पंचायत में प्लेसमेंट कर्मचारी के रूप में कार्यरत थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *