Balodabazar News: तालाब में युवक का शव, मिला 3 दिन से लापता था

Balodabazar News: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार शहर के पिपरहा तालाब में शुक्रवार को एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। नहाने पहुंचे लोगों ने तालाब में शव तैरता देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

3 दिन से लापता था युवक

मृतक की पहचान 40 वर्षीय आनंद यादव, पिता सांवत यादव के रूप में हुई है। वह पिपरहा तालाब के पास स्थित मोहल्ले का निवासी था और अंबेडकर चौक स्थित एक होटल में काम करता था। परिजनों के अनुसार, आनंद पिछले तीन दिनों से लापता था और परिवार उसकी तलाश कर रहा था। हालांकि, उसकी गुमशुदगी की सूचना पुलिस को नहीं दी गई थी।

गोताखोरों की मदद से निकाला गया शव

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की सहायता से शव को तालाब से बाहर निकलवाया। इसके बाद पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *