CG Fire News: छत्तीसगढ़ के न्यायधानी बिलासपुर के बुधवार रात बृहस्पति बाजार सब्जी मार्केट स्थित एक फल गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटों ने देखते ही देखते पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया।

घटना का सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और सिविल लाइन थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. फिलहाल आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है. मामले की जांच जारी है।
