Durg News: सोने के बिस्किट और कांसे-पीतल के बर्तन के साथ तीन अपचारी बालक गिरफ्तार, सूने घर से की थी चोरी

Durg News

Durg News: दुर्ग जिले में पुलिस ने चोरी की बड़ी वारदात का खुलासा किया है। दुर्ग के शिक्षक नगर में सूने मकान से चोरी करने वाले तीन अपचारी बालकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से 6 लाख 6 हजार रुपए मूल्य का 50 ग्राम सोने का बिस्किट और कांसे-पीतल के बर्तन बरामद किए गए हैं।

जानकारी के अनुसार, शिक्षक नगर निवासी उमाशंकर पटेरिया ने सिटी कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि वह कुछ दिनों के लिए शहर से बाहर गई थीं। लौटने पर उन्होंने देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है। जांच करने पर पता चला कि 50 ग्राम सोने का बिस्किट, एक पीतल का लोटा, कलश और छोटी टंकी चोरी हो चुकी है।

पुलिस ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की, जिसमें तीन संदिग्ध नाबालिग बोरी में सामान ले जाते हुए नजर आए। फुटेज के आधार पर पुलिस ने तीनों की पहचान की और उन्हें हिरासत में लिया। पूछताछ में तीनों ने अपराध स्वीकार कर लिया।

पुलिस ने चोरी का पूरा सामान बरामद कर लिया है और तीनों अपचारी बालकों को बाल संप्रेषण गृह भेज दिया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *