Raipur Breaking: राजधानी रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र में खारुन नदी से एक अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फैल गई। नदी में शव तैरता देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल मौत के कारणों की जांच की जा रही है।![]()
18 अगस्त से था लापता
मृतक की पहचान चंगोराभाठा निवासी 53 वर्षीय उमेन्द्र देवांगन के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, उमेन्द्र 18 अगस्त को बिना किसी को बताए घर से निकल गए थे। काफी तलाश के बाद भी उनका पता नहीं चला, जिसके बाद परिजनों ने डीडी नगर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
खारुन नदी में मिला शव
शुक्रवार को खारुन नदी में एक शव तैरता हुआ दिखाई देने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकलवाया और पहचान की प्रक्रिया पूरी की। बाद में शव की पहचान उमेन्द्र देवांगन के रूप में हुई।
पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।


