CG Job Vacancy: नौकरी का सुनहरा मौका, 400 से अधिक पदों पर बंपर भर्ती

CG Job: दिव्यांगजनों के लिए सुनहरा अवसर, रायपुर में 23 जनवरी को लगेगा प्लेसमेंट कैम्प, 100 पदों पर भर्ती

CG Job Vacancy: शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, रायपुर द्वारा 12 मई 2026 को जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह रोजगार मेला लायवलीहुड कॉलेज, जोरा में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें निजी क्षेत्र की कई कंपनियां युवाओं को रोजगार के अवसर देंगी।

tcw

रोजगार मेले में कुल 413 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें 5वीं, 8वीं, 10वीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, आईटीआई, इंजीनियरिंग और डिप्लोमा पास अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे। अलग-अलग कंपनियां अपनी जरूरत के अनुसार उम्मीदवारों का चयन करेंगी।

मेले में ESAF स्वश्रय मल्टीस्टेट एग्रो कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड, जेडी हार्डस्केप्स प्राइवेट लिमिटेड, एलक्सर कम्युनिकेशंस प्राइवेट लिमिटेड, परिश्रम ह्यूमन रिसोर्स और आईटीएम एडुटेक ट्रेनिंग प्राइवेट लिमिटेड सहित कई निजी कंपनियां भाग लेंगी।

 

ऑनलाइन आवेदन अनिवार्य

रोजगार मेले में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को छत्तीसगढ़ रोजगार ऐप के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थियों को अपने साथ शैक्षणिक प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीयन प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बायोडाटा की छायाप्रति और पासपोर्ट साइज फोटो लेकर निर्धारित समय पर पहुंचना होगा।

Raipur Placement Camp

 

अभ्यर्थी रिक्त पदों, योग्यता, वेतनमान और कार्यस्थल से जुड़ी विस्तृत जानकारी जिला रोजगार कार्यालय रायपुर से प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा विभागीय वेबसाइट http://erojgar.cg.gov.in छत्तीसगढ़ रोजगार पोर्टल पर भी जानकारी उपलब्ध है।

CG Job Vacancy: नौकरी का सुनहरा मौका! 186 पदों पर निकली बंपर भर्ती

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *