CG Ganja Smuggling: नमक की बोरियों के नीचे छिपाकर गांजा तस्करी, 1.54 करोड़ का माल जब्त

CG Ganja Smuggling: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 308 किलो 280 ग्राम गांजा जब्त किया है। गांजे को पिकअप वाहन में नमक की बोरियों के नीचे छिपाकर ओडिशा से राजस्थान ले जाया जा रहा था। मामले में राजस्थान के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

ओडिशा से राजस्थान ले जा रहे थे गांजा

पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिलने के बाद कोंटा-मोटू मुख्य मार्ग पर नाकेबंदी की गई। जांच के दौरान संदिग्ध पिकअप वाहन को रोककर उसमें सवार दो लोगों से पूछताछ की गई।

नमक की बोरियों के नीचे मिला गांजा

वाहन की तलाशी लेने पर ऊपर नमक की बोरियां रखी मिलीं। इनके नीचे गांजे के पैकेट छिपाकर रखे गए थे। वजन करने पर कुल 308 किलो 280 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से राजस्थान के भीलवाड़ा निवासी शिव कुमार प्रजापति और उदय राम बलई को गिरफ्तार कर लिया।

1.64 करोड़ की संपत्ति जब्त

पुलिस के मुताबिक जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 1 करोड़ 54 लाख 14 हजार रुपए है। वहीं पिकअप वाहन समेत कुल 1 करोड़ 64 लाख 49 हजार 550 रुपए की संपत्ति जब्त की गई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

जांच शुरू

पुलिस अब यह पता लगा रही है कि गांजा ओडिशा के मलकानगिरी से कहां से लाया गया था और राजस्थान में किसे इसकी सप्लाई की जानी थी। मामले से जुड़े अन्य तस्करों और पूरे नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *