CG News: गाय के साथ घिनौनी करतूत, VIDEO वायरल; आरोपी गिरफ्तार

CG News: गाय के साथ घिनौनी करतूत, VIDEO वायरल; आरोपी गिरफ्तार

CG News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर और महासमुंद जिले से गौवंश के साथ कथित अप्राकृतिक कृत्य के दो अलग-अलग मामले सामने आए हैं। दोनों मामलों में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटनाओं के बाद स्थानीय लोगों और हिंदू संगठनों में आक्रोश देखा गया।tcw

बिलासपुर में आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र में गौवंश के साथ कथित अप्राकृतिक कृत्य के आरोप में पुलिस ने उपेन्द्र सिंह उर्फ सोनू ठाकुर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए और आरोपी को हिरासत में लिया।

CG News: गाय के साथ घिनौनी करतूत, VIDEO वायरल; आरोपी गिरफ्तार

घटना के बाद विभिन्न हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जांच पूरी होने के बाद न्यायालय में चालान पेश किया जाएगा।

वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई

महासमुंद जिले के पिथौरा थाना क्षेत्र के रावणभाठा इलाके में भी गौवंश के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार 25 जून की रात एक व्यक्ति को सड़क किनारे खड़ी गाय के साथ कथित आपत्तिजनक हरकत करते देखा गया। लोगों को आता देख वह अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। घटना का वीडियो मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया गया था।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और संदेही आइतराम चक्रधारी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। अधिकारियों के अनुसार वीडियो, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच जारी है।

घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने अतिरिक्त बल तैनात किया है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए निगरानी बढ़ा दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *