CG News: भारतीय जनता पार्टी ने अपने राष्ट्रीय संगठन में बड़ा बदलाव किया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने 17 अगस्त 2026 को नई टीम की घोषणा की है। नई टीम में कुल 65 पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।![]()
छत्तीसगढ़ को भी नई राष्ट्रीय टीम में महत्वपूर्ण स्थान मिला है। सांसद रूपकुमारी चौधरी को महिला मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं दीपक म्हस्के को राष्ट्रीय सोशल मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है।
रूपकुमारी चौधरी ने कहा कि पूरी योजना के साथ कार्ययोजना तैयार कर महिलाओं के लिए ग्राउंड लेवल तक काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने और महिलाओं को अधिक से अधिक जोड़ने की दिशा में लगातार प्रयास किए जाएंगे।
दीपक म्हस्के ने कहा कि भविष्य में पार्टी की जो भी रणनीति बनेगी और सोशल मीडिया के लिए जो भी भूमिका तय होगी, उसमें उनकी पूरी टीम पूरी जिम्मेदारी के साथ काम करेगी और संगठन की अपेक्षाओं पर खरी उतरेगी।
रूपकुमारी बनी महिला मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष
रूपकुमारी चौधरी को महिला मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने को छत्तीसगढ़ भाजपा के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। पार्टी के नेताओं का मानना है कि इससे प्रदेश में संगठनात्मक मजबूती बढ़ेगी और महिला नेतृत्व को नई पहचान मिलेगी।
दीपक बने राष्ट्रीय सोशल मीडिया संयोजक
दीपक म्हस्के को राष्ट्रीय सोशल मीडिया संयोजक बनाए जाने के साथ ही भाजपा ने अपनी डिजिटल रणनीति को और मजबूत करने का संकेत दिया है। दीपक लंबे समय से पार्टी के सोशल मीडिया अभियानों और डिजिटल गतिविधियों से जुड़े रहे हैं।


