CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में 3 दिन बारिश का अलर्ट, रायपुर में देर रात से झमाझम बारिश; कई इलाकों में जलभराव

CG Weather Update

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय बना हुआ है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। साथ ही गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है।

रायपुर में देर रात से लगातार बारिश हो रही है। तेज बारिश के कारण शहर के सुंदर नगर क्षेत्र स्थित महादेवघाट रोड पर जलभराव की स्थिति बन गई, जिससे लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा।

उत्तर छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिनों तक बारिश का असर अधिक रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी, जबकि कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी वर्षा दर्ज की जा सकती है।

प्रदेश में 1 जून से अब तक सामान्य से 9 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। अगले 24 घंटों के दौरान भी अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जबकि कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

CG Weather Alert:

रायपुर का मौसम

राजधानी रायपुर में रविवार देर रात से शुरू हुई बारिश सोमवार सुबह तक जारी रही। मौसम विभाग के अनुसार शहर का अधिकतम तापमान लगभग 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ के मध्य और उत्तर हिस्से के कई जिलों में आज भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक पूरे प्रदेश में मानसून सक्रिय रहेगा। पिछले 24 घंटे के दौरान सरगुजा, बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभाग के कई इलाकों में भारी बारिश दर्ज की गई।

तापमान का हाल

प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस पेंड्रा रोड में दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस भी पेंड्रा रोड में रिकॉर्ड किया गया।

अगले 2 दिन भी बारिश का दौर

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी। कुछ स्थानों पर गरज-चमक, तेज हवा और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना भी है। उत्तर छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश का प्रभाव अधिक देखने को मिल सकता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *