CG Teacher Vacancy 2026: आत्मानंद स्कूल में 1812 पदों पर बंपर भर्ती, 34,604 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, इस दिन से एग्जाम शुरू

CG Teacher Recruitment 2026

CG Teacher Vacancy 2026: स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों में 1812 संविदा पदों पर भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) 31 अक्टूबर से शुरू होगी। यह परीक्षा 4 नवंबर तक प्रदेश के 7 शहरों में आयोजित की जाएगी। भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए 34 हजार 604 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। लोक शिक्षण संचालनालय ने प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं और अभ्यर्थियों को निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने के निर्देश दिए हैं।

रायपुर और बिलासपुर में सबसे अधिक परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। दोनों शहरों में 6-6 केंद्र, दुर्ग और भिलाई में 4-4, जगदलपुर में 2, जबकि चांपा और सरगुजा में 1-1 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। परीक्षा केंद्र, पाली और रिपोर्टिंग समय की जानकारी अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र में उपलब्ध है।

 

3 पालियों में होगी परीक्षा

भर्ती परीक्षा प्रतिदिन तीन पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 8:30 बजे से 10:30 बजे तक, दूसरी पाली दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक और तीसरी पाली शाम 4:30 बजे से 6:30 बजे तक होगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से डेढ़ घंटे पहले केंद्र पहुंचना होगा। परीक्षा प्रारंभ होने से 15 मिनट पहले प्रवेश बंद कर दिया जाएगा।

100 अंकों का होगा प्रश्नपत्र

परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे और प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक अंक मिलेगा। गलत उत्तर देने पर 0.25 अंक की निगेटिव मार्किंग होगी। परीक्षा की अवधि दो घंटे निर्धारित की गई है। परीक्षा समाप्त होने के बाद मॉडल उत्तर भी जारी किए जाएंगे।

प्रवेश पत्र और पहचान पत्र अनिवार्य

लोक शिक्षण संचालनालय ने अभ्यर्थियों से प्रवेश पत्र में दिए गए सभी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है। परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए प्रवेश पत्र के साथ मूल फोटो पहचान पत्र ले जाना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा की तिथि, पाली, केंद्र और रिपोर्टिंग समय पहले से जांच लें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *