CG Fake Cigarette: नकली गोल्ड फ्लेक सिगरेट समेत 2 आरोपी गिरफ्तार, 18 हजार सिगरेट और 2.07 लाख का माल जब्त

CG Fake Cigarette: दुर्ग के इंदिरा मार्केट में प्रीमियम ब्रांड की नकली सिगरेट बेचने का मामला सामने आया है। सिटी कोतवाली पुलिस ने एसएसडी ट्रेडर्स में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 18 हजार नकली सिगरेट और पैकिंग से जुड़ी सामग्री जब्त की गई है। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 2 लाख 7 हजार रुपए बताई गई है।

कंपनी के प्रतिनिधि की शिकायत पर कार्रवाई

पुलिस के अनुसार 11 अगस्त को कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि ने सिटी कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि वह कंपनी में क्षेत्रीय अधिकारी के पद पर कार्यरत है और कंपनी के उत्पादों की नकल करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए अधिकृत है। उसे जानकारी मिली थी कि इंदिरा मार्केट स्थित एसएसडी ट्रेडर्स में कंपनी के नाम से नकली सिगरेट बेची जा रही है।

18000 सिगरेट जब्त

शिकायत के बाद पुलिस टीम ने दुकान में छापेमारी की। जांच के दौरान बड़ी संख्या में कंपनी के नाम और पहचान का इस्तेमाल कर तैयार की गई नकली सिगरेट मिली। पुलिस ने कुल 18 हजार सिगरेट जब्त की। इनमें 12 हजार सिगरेट के 24 बंडल और 6 हजार सिगरेट के 12 बंडल शामिल हैं।

2 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक नकली सिगरेट के पैकेट पर कंपनी के नाम और पहचान का इस्तेमाल किया गया था। एक प्रकार के पैकेट पर 115 रुपए मूल्य और क्यूआर संख्या भी अंकित थी। पुलिस का कहना है कि असली उत्पाद जैसी पैकिंग और ब्रांड नाम का इस्तेमाल कर नकली सिगरेट बेचकर अधिक मुनाफा कमाने की कोशिश की जा रही थी।

मामले में विशाल जसवानी (36), निवासी गुरुनानक नगर, सत्यम बेकरी गली, दुर्ग और निखिल सिहानी (29), निवासी सदानी नगर, सिंधी कॉलोनी, दुर्ग को गिरफ्तार किया गया है।

सिटी कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) और कॉपीराइट अधिनियम 1957 की धारा 63 के तहत मामला दर्ज किया है। दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *