CG Double Murder: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में बुजुर्ग दंपती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। परपोड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत कमकावड़ा गांव में पति-पत्नी की लाश खून से लथपथ हालत में मिले। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।![]()
बता दें, कमकावड़ा गांव में 60 वर्षीय बलिराम साहू और उनकी पत्नी का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। दोनों की हत्या किन परिस्थितियों में हुई, इसका अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए गए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलुओं से जांच कर रही है।

