Independence Day: रायपुर में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां अंतिम दौर में, 17 टोलियां परेड में होंगी शामिल, आज फुल ड्रेस रिहर्सल

Independence Day: रायपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां अंतिम दौर में पहुंच गई हैं। 15 अगस्त को पुलिस परेड ग्राउंड में होने वाले मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और तिरंगा फहराएंगे। समारोह से पहले आज पुलिस परेड ग्राउंड में फुल ड्रेस रिहर्सल आयोजित की जा रही है। इस दौरान परेड, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

17 टोलियां परेड में होंगी शामिल

इस बार स्वतंत्रता दिवस समारोह की परेड में कुल 17 टोलियां शामिल होंगी। इनमें सीमा सुरक्षा बल, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल और सशस्त्र सीमा बल की टुकड़ियां सलामी देंगी। खास बात यह है कि इस बार बिहार पुलिस की टोली भी परेड का हिस्सा बनेगी।

छत्तीसगढ़ पुलिस की पुरुष और महिला टुकड़ियों के साथ जेल पुलिस की टुकड़ी भी परेड में कदमताल करेगी। इसके अलावा नगर सेना और राष्ट्रीय कैडेट कोर की टुकड़ियां भी शामिल रहेंगी।

घुड़सवार दल और डॉग स्क्वायड रहेंगे आकर्षण

स्वतंत्रता दिवस समारोह में घुड़सवार दल और डॉग स्क्वायड विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे। डॉग स्क्वायड की टीम अपने विशेष कौशल का प्रदर्शन करेगी। वहीं घुड़सवार दल की प्रस्तुति भी समारोह में लोगों के लिए खास आकर्षण रहेगी।

फुल ड्रेस में रिहर्सल

पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान सभी टुकड़ियां निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार परेड का अभ्यास कर रही हैं। सुरक्षा व्यवस्था और समारोह से जुड़ी अन्य व्यवस्थाओं की भी जांच की जा रही है, ताकि 15 अगस्त को मुख्य समारोह का आयोजन व्यवस्थित तरीके से किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *