Raigarh Suicide: GF की शादी से दुखी BF ने लगाई फांसी, मरने से पहले बनाया VIDEO

Raigarh Suicide: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां गर्लफ्रेंड की शादी से दुखी होकर बॉयफ्रेंड ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पिछले कुछ दिनों से वो मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। सुसाइड से पहले उसने एक वीडियो भी बनाया है। जिसमें कह रहा है कि, आपको लगता था कि मैं आपे से प्यार नहीं करता।

उसने कहा कि, मैंने कभी आपको धोखा नहीं दिया। सच्चे दिल से मोहब्बत किया। उसने वीडियो में मरने की भी बात कही है। बताया जा रहा है कि, 3 दिन पहले ही लड़की शादी हुई है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के नया गंज इलाके की है।

जानिए क्या है पूरा मामला ?

जानकारी के अनुसार, नया गंज निवासी अभिषेक देवांगन (30) का प्रेम संबंध कोतरा रोड क्षेत्र की रहने वाली 25 वर्षीय युवती से करीब ढाई साल से था। दोनों के बीच लगातार मुलाकात होती थी, लेकिन कुछ दिन पहले युवती ने उससे संबंध तोड़ लिया और करीब तीन दिन पहले उसकी शादी हो गई।

इससे आहत अभिषेक मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था। गुरुवार रात उसने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इससे पहले युवक ने एक वीडियो बनाया, जिसमें उसने कहा कि उसने सच्चे दिल से प्यार किया और कभी धोखा नहीं दिया। वीडियो में उसने आत्महत्या करने की बात भी कही थी।

फांसी के फंदे पर लटका मिला

घटना की जानकारी मिलने पर उसका एक दोस्त घर पहुंचा और परिजनों को सूचना दी। परिजन जब कमरे में पहुंचे तो अभिषेक फांसी के फंदे पर लटका मिला। उसे तुरंत नीचे उतारकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इस मामले में कोतवाली थाना प्रभारी सुखनंदन पटेल ने बताया कि, प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा मिला है। पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *