अंबिकापुर: Akanksha Toppo Arrest: छत्तीसगढ़ के महिला विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो के खिलाफ आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणी करने के मामले में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में सीतापुर थाने में अपराध क्रमांक 471/25 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 353(2) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। (सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो गिरफ्तार)
मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाली इंफ्लुएंसर आकांक्षा गिरफ्तार
जानकारी के अनुसार मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और विधायक रामकुमार टोप्पो ने आकांक्षा टोप्पो के खिलाफ सीतापुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि सोशल मीडिया के माध्यम से शासकीय भूमि और आंगनबाड़ी कार्यों को लेकर झूठे और भ्रामक आरोप लगाए गए, जिससे जनप्रतिनिधियों की गरिमा को ठेस पहुंची और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास किया गया। (Social Media Influencer Akanksha Toppo Arrested)
देखिए वीडियो –
कई थानों में पहले से दर्ज हैं शिकायतें
आपको बता दें कि, इसके खिलाफ पहले से कई थानों में शिकायतें हैं। जिसमें गलत सूचना फैलाने का आरोप है। शुक्रवार को पुलिस ने इंफ्लूएंसर आकांक्षा टोप्पो को गिरफ्तार कर अग्रिम विवेचना में जुट गई है।
