Korba Car Accident: चलती ट्रक में जा घुसी कार, मां-बेटे और नाती की दर्दनाक मौत

Korba Car Accident:

Korba Car Accident: कोरबा जिले में सोमवार रात एक भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा चांपा-फरसवानी रोड पर हुआ, जहां तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराई और फिर चलती ट्रक में जा घुसी।tcw

जानकारी के अनुसार कोरबा के बुधवारी निवासी सोनी परिवार चांपा में एक चौथिया कार्यक्रम में शामिल होने गया था। कार्यक्रम के बाद सोमवार रात करीब 2 बजे सभी सदस्य कार से वापस लौट रहे थे।

चलती ट्रक में जा घुसी कार

फरसवानी टोल नाका के आगे कार का संतुलन अचानक बिगड़ गया। तेज रफ्तार के कारण कार पहले डिवाइडर से टकराई और फिर पलटते हुए सड़क किनारे खड़ी हाइवा में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।

तीन की मौके पर मौत

इस हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य घायलों को चांपा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। मामला उरगा थाना क्षेत्र का है।

मृतकों में ये शामिल

1. मोंगरा सोनी (45), मां
2. देवेंद्र सोनी (22), बेटा
3. ढाई साल का प्रियांश, नाती

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *