CG News: चावल देकर भविष्य बताने वाले बाबा गिरफ्तार, दर्द दूर करने के बहाने महिला से किया दुष्कर्म

CG News: चावल देकर भविष्य बताने वाले बाबा गिरफ्तार, दर्द दूर करने के बहाने महिला से किया दुष्कर्म

CG News: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में खुद को ज्योतिषाचार्य बताने वाले चर्चित ‘चावल वाले बाबा’ उर्फ नरेंद्र नयन शास्त्री को पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी पर एक महिला ने इलाज और दर्द दूर करने का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। मामला बागबाहरा थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेज दिया है।tcw

जानकारी के अनुसार, नरेंद्र नयन शास्त्री ‘चावल वाले बाबा’ के नाम से जाना जाता है। वह चावल और लाल फूल के माध्यम से भूत-भविष्य बताने का दावा करता था। ग्रामीण क्षेत्रों में वह धार्मिक कथा और प्रवचन कार्यक्रमों में भी शामिल होता रहा है।

CG News: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में खुद को ज्योतिषाचार्य बताने वाले चर्चित 'चावल वाले बाबा' उर्फ नरेंद्र नयन शास्त्री को पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी पर एक महिला ने इलाज और दर्द दूर करने का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। मामला बागबाहरा थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेज दिया है।

दर्द दूर करने के बहाने महिला से दुष्कर्म

पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह लंबे समय से शारीरिक दर्द से परेशान थी। इसी समस्या के समाधान के लिए वह आरोपी के संपर्क में आई थी। आरोप है कि उपचार और आध्यात्मिक उपाय के नाम पर आरोपी ने महिला के साथ दुष्कर्म किया।

दर्ज हुई FIR

महिला ने 6 मई को बागबाहरा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। आरोपी नरेंद्र नयन शास्त्री पर भारतीय दंड संहिता की धारा 376(2)(j), 376(2)(n) और 376(2)(m) के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

CG News: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में खुद को ज्योतिषाचार्य बताने वाले चर्चित 'चावल वाले बाबा' उर्फ नरेंद्र नयन शास्त्री को पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी पर एक महिला ने इलाज और दर्द दूर करने का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। मामला बागबाहरा थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेज दिया है।

रायपुर के सिलयारी से हुई गिरफ्तारी

मामले की जांच के दौरान बागबाहरा थाना पुलिस रायपुर पहुंची और सिलयारी क्षेत्र से आरोपी को गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि आरोपी का निवास रायपुर के सिलयारी इलाके में है। गिरफ्तारी के बाद उसे पूछताछ के लिए महासमुंद लाया गया।

एक साल में तीसरे पाखंडी बाबा पर कार्रवाई

छत्तीसगढ़ में पिछले एक वर्ष के दौरान कथित तौर पर धर्म और अंधविश्वास की आड़ में अपराध करने वाले तीन बाबाओं के खिलाफ कार्रवाई हो चुकी है। इससे पहले जांजगीर-चांपा में एक कथित बाबा को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। वहीं राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ में धर्म के नाम पर अश्लील गतिविधियों के आरोप में एक अन्य पाखंडी बाबा पर भी पुलिस कार्रवाई कर चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *