छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला के नदी में डूबने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई. मृतक नहाने के नाम से घर से निकला, लेकिन रात भर वापस नहीं लौटा,जिसके बाद उसकी लाश सुबह उसकी पानी में तैरती लाश मिली. घटना तमनार थाना क्षेत्र का है. जानकारी के मुताबिक ग्राम सलिहारी गांव का रहने वाला चतुर सिंह 62 साल कल दोपहर केलो नदी में नहाने के नाम से घर से निकला.
शाम ढलने के बाद भी युवक घर नहीं लौटा. जिसके बाद परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी. जहां पुलिस तत्काल नदी के पास पहुंची और उसे ढूंढने का काफी प्रयास किया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका.वहीं नदी के पास चतुर सिंह के कपड़े मिले. इससे पानी में डूबने की आशंका जतायी गई। रात में उसका कुछ पता नहीं चलने पर आज सुबह फिर से नदी के पास खोजबीन शुरू की गई.
ऐसे में चतुर सिंह की लाश आईटीआई कसडोल के पीछे पानी के उपर देखी गई. जिसके बाद तत्काल पुलिस ने मृतक के शव को पानी से बाहर निकाला और पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजवाया. मामले में पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है.
