CG Train Cancelled: CG Train Cancelled: आज से 8 ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित; देखें लिस्ट-

CG Train Cancelled

CG Train Cancelled: रायपुर: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल अंतर्गत रसमड़ा स्टेशन पर मालगोदाम लाइन के निर्माण और कमीशनिंग कार्य के चलते कई यात्री ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे प्रशासन द्वारा विशेष ट्रैफिक और नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किए जाने के कारण 10 और 11 जून को कुल 8 यात्री ट्रेनें रद्द रहेंगी, जबकि 2 ट्रेनों का संचालन आंशिक रूप से प्रभावित होगा।tcw

रेलवे के अनुसार 10 जून 2026 को डाउन मुख्य आउटर संयुक्त लाइन पर शाम 6 बजे से रात 10:30 बजे तक ब्लॉक लिया जाएगा। इसके बाद मुख्य नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य 11 जून की सुबह 11:30 बजे से शुरू होकर 12 जून की तड़के 2:30 बजे तक चलेगा।

Train

रद्द रहेंगी ये ट्रेनें

• गाड़ी संख्या 68709 रायपुर-डोंगरगढ़ (10 एवं 11 जून)
• गाड़ी संख्या 68710 डोंगरगढ़-रायपुर (11 एवं 12 जून)
• गाड़ी संख्या 68711 डोंगरगढ़-गोंदिया (10 एवं 11 जून)
• गाड़ी संख्या 68712 गोंदिया-डोंगरगढ़ (10 एवं 11 जून)
• गाड़ी संख्या 68713 गोंदिया-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी (10 एवं 11 जून)
• गाड़ी संख्या 68716 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-गोंदिया (10 एवं 11 जून)
• गाड़ी संख्या 68714 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-बालाघाट (10 एवं 11 जून)
• गाड़ी संख्या 68715 बालाघाट-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी (10 एवं 11 जून)

आंशिक रूप से प्रभावित रहेंगी ये ट्रेनें

गाड़ी संख्या 68705 रायपुर-डोंगरगढ़ पैसेंजर 10 एवं 11 जून को केवल दुर्ग तक संचालित होगी। दुर्ग से डोंगरगढ़ के बीच इस ट्रेन की सेवा निरस्त रहेगी।

गाड़ी संख्या 68706 डोंगरगढ़-बिलासपुर पैसेंजर 10 एवं 11 जून को दुर्ग स्टेशन से प्रारंभ होगी। डोंगरगढ़ से दुर्ग के बीच इस ट्रेन का संचालन नहीं किया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *