Raipur News: राजधानी रायपुर के कोर्ट परिसर में उस वक्त हंगामे की स्थिति बन गई, जब दो महिला गुटों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि दोनों पक्ष की महिलाएं तेलीबांधा थाना क्षेत्र के देवार बस्ती की रहने वाली हैं।

जानकारी के अनुसार, महिलाएं किसी मामले की सुनवाई के सिलसिले में कोर्ट परिसर पहुंची थीं। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों गुटों में कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई।
