CG Accident: छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहा है ताजा मामला जशपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के काईकछार से सामने आया है। जहां दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ट्रक सड़क पर पलट गए। हादसे में दोनों ट्रकों के चालकों की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गैस कटर की मदद से ट्रकों में फंसे शवों को बाहर निकाला। पुलिस ने मर्ग कायम कर दोनों मृतकों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
