CG News: तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत, जांच में जुटी पुलिस

CG News: खैरागढ़ जिले के छुईखदान क्षेत्र के कोपरो गांव में तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

2 बच्चों की हुई मौत

मृत बच्चों की पहचान 5 वर्षीय युग श्रीवास और 6 वर्षीय सूर्या पटेल के रूप में हुई है। दोनों बच्चों के तालाब में डूबने की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव

पुलिस ने दोनों बच्चों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर हादसे के कारणों की जानकारी जुटा रही है।

पुलिस कर रही जांच

एडिशनल एसपी रूपेश कुमार डाडेण ने बताया कि कोपरो गांव के तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत हुई है। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस घटना के कारणों और पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *