Kitchen Tips: किचन में कॉकरोच की मौजूदगी न सिर्फ गंदगी बल्कि यह सेहत के लिए भी गंभीर खतरा बन सकती है। ये फूड पॉइजनिंग, टाइफाइड और एलर्जी जैसी बीमारियों का कारण बनते हैं। ऐसे में केमिकल के बजाय घरेलू उपाय अपनाकर इन्हें आसानी से दूर किया जा सकता है।
लौंग का इस्तेमाल करें
लौंग की तेज गंध कॉकरोच को बिल्कुल पसंद नहीं होती। किचन के कोनों और अलमारी में लौंग रखने से वे दूर रहते हैं।
बेकिंग सोडा और चीनी का मिश्रण
बेकिंग सोडा और चीनी को बराबर मात्रा में मिलाकर रखें। चीनी कॉकरोच को आकर्षित करती है और बेकिंग सोडा उन्हें खत्म कर देता है।
तेजपत्ता और दालचीनी की खुशबू
तेजपत्ता और दालचीनी की गंध कॉकरोच सहन नहीं कर पाते। इन्हें किचन में रखने से कॉकरोच भाग जाते हैं।
नीम का तेल या पाउडर
नीम प्राकृतिक कीटनाशक की तरह काम करता है। नीम का तेल या पाउडर किचन में छिड़कने से कॉकरोच दूर रहते हैं।
सिरका और पानी का स्प्रे
सिरका और पानी मिलाकर स्प्रे करने से किचन साफ रहता है और कॉकरोच भी दूर रहते हैं।
खीरे के छिलके का उपयोग
खीरे के छिलके कॉकरोच को दूर रखने में मदद करते हैं। इन्हें किचन के कोनों में रखें।
एल्यूमिनियम और खीरे का संयोजन
खीरे के छिलके को एल्यूमिनियम के साथ रखने पर ऐसी गंध बनती है जिससे कॉकरोच दूर भागते हैं।
नींबू पानी से सफाई
नींबू का रस मिलाकर पोछा लगाने से किचन साफ, फ्रेश और कॉकरोच मुक्त रहता है।
पुदीने के तेल का स्प्रे
पुदीने के तेल का स्प्रे भी कॉकरोच भगाने का असरदार तरीका है। इसकी खुशबू उन्हें दूर रखती है।



