CG News: हरेली तिहार में मुर्गे को लेकर लड़ाई, बड़े भाई ने छोटे भाई को मारा चाकू

CG News: हरेली तिहार में मुर्गे को लेकर लड़ाई, बड़े भाई ने

CG News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में हरेली पर्व के दौरान मुर्गे को लेकर दो सगे भाइयों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि बड़े भाई ने छोटे भाई पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र के मोपका चौकी अंतर्गत ग्राम चिल्हाटी का है।

मुर्गे के आकार को लेकर विवाद

जानकारी के अनुसार चिल्हाटी निवासी सूरज, गौतम और रुपेश धनवार तीनों सगे भाई हैं। हरेली पर्व पर रुपेश बाजार से घर के लिए बड़ा मुर्गा लेकर आया था, जबकि गौतम छोटा मुर्गा लेकर पहुंचा।

CG News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में हरेली पर्व के दौरान मुर्गे को लेकर दो सगे भाइयों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि बड़े भाई ने छोटे भाई पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र के मोपका चौकी अंतर्गत ग्राम चिल्हाटी का है।

परिवार की बात पर बढ़ा विवाद

बताया जा रहा है कि रुपेश का बड़ा मुर्गा देखकर गौतम की पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों ने गौतम से भी बड़ा मुर्गा लाने की बात कही। इसी बात से गौतम नाराज हो गया और दोनों भाइयों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।

धारदार हथियार से हमला

विवाद बढ़ने पर गौतम ने घर में रखे धारदार हथियार से रुपेश पर हमला कर दिया। हमले में रुपेश गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तत्काल सिम्स अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही मोपका चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *