Hareli 2026: पूर्व CM भूपेश बघेल के निवास में हरेली की धूम, केंद्र और राज्य सरकार पर साधा निशाना; बोले- ‘56 इंच का छोटा बंदर, बाल नरेंद्र’

Hareli  2026: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने निवास पर हरेली तिहार मनाया। इस दौरान उन्होंने पारंपरिक तरीके से खेती-किसानी में उपयोग होने वाले औजारों और पशुधन की पूजा की। कार्यक्रम में उनकी पत्नी, बेटी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री, विधायक और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Hareli  2026: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने निवास पर हरेली तिहार मनाया। इस दौरान उन्होंने पारंपरिक तरीके से खेती-किसानी में उपयोग होने वाले औजारों और पशुधन की पूजा की। कार्यक्रम में उनकी पत्नी, बेटी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री, विधायक और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सरकार पर लगाए कई आरोप

कार्यक्रम के दौरान भूपेश बघेल ने केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने सोशल मीडिया पर वायरल एक पोस्ट का जिक्र करते हुए कहा- कि जो काम हम लोग नहीं कर पाए, वह बच्चों ने कर दिया। आगे उन्होंने कहा- ‘बड़ी मुश्किल से 56 इंच का सीना होने की छवि बनाई थी। बच्चों ने एक मिनट में उस छवि को धो दिया।’

हरेली छत्तीसगढ़ का पहला तिहार

भूपेश बघेल ने कहा कि हरेली छत्तीसगढ़ का पहला तिहार है और यह किसानों, खेती-किसानी तथा प्रकृति से जुड़ा पर्व है। इस दिन खेती में उपयोग होने वाले औजारों और पशुधन की पूजा की जाती है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की परंपराएं और संस्कृति हजारों वर्ष पुरानी हैं।

सरकार पर परंपराओं की अनदेखी का आरोप

पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार छत्तीसगढ़ की परंपराओं और सांस्कृतिक पहचान की अनदेखी कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य की संस्कृति और परंपराओं को पहले की तरह महत्व नहीं दिया जा रहा है।

संसद के मुद्दे पर भी बोले

भूपेश बघेल ने संसद में हुए घटनाक्रम और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को लेकर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा- कि “अमित शाह को किसने रोका है? गृहमंत्री को सदन में आने से कोई रोक सकता है?” बघेल बोले कि हजारों बच्चों पर गोली चलाई गई, एके-47 का इस्तेमाल हुआ, आंसू गैस छोड़ी गई और लाठीचार्ज किया गया। यह सब किसके आदेश पर हुआ? उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जिन सवालों को उठा रहे हैं, उनका जवाब सरकार को देना चाहिए।

Hareli 2026: छत्तीसगढ़ का पहला पहला त्यौहार हरेली, जानिए इसकी खास बातें..

हरेली तिहार के अवसर पर भूपेश बघेल ने कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ पूजा-अर्चना की और छत्तीसगढ़ की पारंपरिक संस्कृति एवं कृषि परंपराओं के महत्व पर जोर दिया।

Hareli Tihar 2026: CM हाउस में आज मना रहे हरेली तिहार, हल-नांगर की पूजा, गेड़ी चढ़ने और पारंपरिक खेलों का आयोजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *