Raipur Skywalk: रायपुर के करीब 1500 मीटर लंबे स्काईवॉक परियोजना की निर्धारित समय सीमा समाप्त हो चुकी है, लेकिन अब तक केवल 40 प्रतिशत निर्माण कार्य ही पूरा हो पाया है। लगभग 60 प्रतिशत काम अभी बाकी है। निर्धारित समय पर परियोजना पूरी नहीं होने के बावजूद लोक निर्माण विभाग ठेका एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय उसे समय बढ़ाने पर विचार कर रहा है। (रायपुर स्काईवॉक काम अधूरा)
डेडलाइन खत्म, निर्माण अधूरा (Raipur Skywalk Deadline Missed)
ठेका एजेंसी को अप्रैल 2026 तक स्काईवॉक का निर्माण पूरा करना था। इसके बाद जुलाई में टेंडर की निर्धारित अवधि भी समाप्त हो गई। इसके बावजूद परियोजना पूरी नहीं हो सकी। एजेंसी ने अब दिसंबर 2026 तक काम पूरा करने का दावा किया है। (रायपुर स्काईवॉक डेडलाइन)
कई हिस्सों में अभी भी अधूरा निर्माण
कचहरी चौक, आंबेडकर अस्पताल चौक और शास्त्री चौक पर गर्डर लगाए जा चुके हैं, लेकिन पैदल यात्रियों के लिए जरूरी कई हिस्सों का निर्माण अभी अधूरा है। कई स्थानों पर पिलर, सीढ़ियां, रोटरी, लिफ्ट, एस्केलेटर और ऊपरी हिस्से की वेल्डिंग का काम बाकी है। (Raipur Skywalk)
परियोजना की लागत 77 करोड़ रुपए
स्काईवॉक परियोजना की कुल लंबाई करीब 1500 मीटर है। अतिरिक्त बजट मंजूर होने के बाद इसकी लागत बढ़कर लगभग 77 करोड़ रुपए हो गई है। वर्ष 2025 में निर्माण कार्य दोबारा शुरू किया गया था और अप्रैल 2026 तक इसे पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था।
Raipur Skywalk: रायपुर स्काईवॉक का काम अब भी अधूरा, डेडलाइन खत्म; 60% काम बाकी, कब होगा पूरा ?
पुराने स्ट्रक्चर बने खतरा
निर्माण स्थल पर कई पुराने स्ट्रक्चर अब तक नहीं हटाए गए हैं। कुछ स्थानों पर इनके हिस्से लटके हुए हैं, जिससे हादसे की आशंका बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने निर्माण स्थल को सुरक्षित बनाने और पुराने ढांचे हटाने की मांग की है।
एक्सटेंशन पर होगी उच्चस्तरीय बैठक
लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के अनुसार, ठेका एजेंसी ने दिसंबर 2026 तक काम पूरा करने का दावा किया है। एजेंसी को समय बढ़ाने के संबंध में उच्चस्तरीय बैठक में निर्णय लिया जाएगा। बैठक के बाद ही आगे की कार्ययोजना और एक्सटेंशन पर अंतिम फैसला होगा।


