CG Gangrape: महिला का अपहरण कर गैंगरेप, 3 ट्रक चालकों ने लूटी इज्जत

CG Gangrape: बालोद जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक महिला के अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।tc

जानकारी के अनुसार, कांकेर जिले की रहने वाली महिला बालोद-दल्लीराजहरा मुख्य मार्ग स्थित पर्यावरण पार्क के पास बेसुध अवस्था में मिली। स्थानीय लोगों की सूचना पर डायल 112 की टीम ने महिला को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया।

Rape

3 ट्रक चालकों ने किया गैंगरेप

अस्पताल में उपचार के दौरान पीड़िता ने पुलिस को बताया कि तीन अज्ञात ट्रक चालकों ने कथित रूप से उसका अपहरण किया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद पुलिस ने महिला के बयान के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया।

आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। घटना में तीन आरोपियों के शामिल होने की बात सामने आई है। उनकी पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमों का गठन किया गया है।

CG Rape: गर्भवती महिला को ससुराल से उठाकर गैंगरेप, जबरन खिलाई गर्भपात की दवाई !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *