CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटे इन इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट, रायपुर और मुंगेली में जमकर बरसे बादल

CG Weather Update

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मानसून की गतिविधियां लगातार जारी हैं। प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हो रही है। पिछले 24 घंटों के दौरान रायपुर और मुंगेली जिले के एक-दो स्थानों पर जमकर बारिश हुई है। प्रदेश में मौसमी वर्षा सामान्य से 5 प्रतिशत कम रही है। मौसम विभाग ने आज कई इलाकों में बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं कुछ स्थानों पर भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है।

इन इलाकों में भारी बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान उत्तर-पूर्वी मध्यप्रदेश और उससे लगे उत्तर छत्तीसगढ़ यानी सरगुजा संभाग के एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस पेंड्रा रोड में रिकॉर्ड किया गया।

CG Weather Update

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम

राजधानी रायपुर में आज गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार रायपुर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

रायपुर में 12 सेंटीमीटर बारिश

पिछले 24 घंटों के दौरान रायपुर शहर में 12 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा पथरिया में 16 सेंटीमीटर, लोरमी में 11 सेंटीमीटर, लाभांडी और लालपुर में 10-10 सेंटीमीटर, भाटापारा, मुंगेली और सिमगा में 9-9 सेंटीमीटर बारिश हुई।

तखतपुर और बागबाहरा में 8-8 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। वहीं डोंगरगढ़, उसूर, सुहेला, छुरिया, सकरी और लोहांडीगुड़ा सहित कई स्थानों पर 7 सेंटीमीटर तक बारिश हुई। कुरूद, कप्पू, कसडोल, वाड्रफनगर, भिलाई, बेलतरा और घरघोड़ा में 6 सेंटीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *