CG School Exam: एक साथ होंगी तिमाही और अर्धवार्षिक परीक्षाएं, 1 से 12वीं तक एक ही तारीख पर होंगे एग्जाम

CG School Exam: छत्तीसगढ़ में इस शिक्षा सत्र से सरकारी स्कूलों की कक्षा 1 से 12वीं तक की तिमाही और अर्धवार्षिक परीक्षाएं पूरे प्रदेश में एक समान तिथि पर आयोजित की जाएंगी। लोक शिक्षण संचालनालय ने परीक्षा की समय-सारणी और दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।

CG School Exam: छत्तीसगढ़ में इस शिक्षा सत्र से सरकारी स्कूलों की कक्षा 1 से 12वीं तक की तिमाही और अर्धवार्षिक परीक्षाएं पूरे प्रदेश में एक समान तिथि पर आयोजित की जाएंगी। लोक शिक्षण संचालनालय ने परीक्षा की समय-सारणी और दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।tcw

अब तक अलग-अलग जिलों में स्थानीय स्तर पर अलग-अलग तारीखों में परीक्षाएं आयोजित होती थीं, लेकिन इस बार सभी जिलों में एक साथ परीक्षा होगी। परीक्षा संचालन और प्रश्नपत्र तैयार कराने के लिए प्रत्येक जिले में जिला स्तरीय परीक्षा समिति का गठन किया जाएगा।

लोक शिक्षण संचालनालय के निर्देशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी की अध्यक्षता में परीक्षा समिति गठित की जाएगी। इसमें सहायक संचालक (प्रशासन), वरिष्ठ प्राचार्य, विकासखंड शिक्षा अधिकारी, संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक सदस्य होंगे।

समिति विषय विशेषज्ञ शिक्षकों के सहयोग से गोपनीय प्रश्नपत्र तैयार कराएगी। परीक्षा शुरू होने से दो दिन पहले विकासखंड और संकुल स्तर पर प्रश्नपत्र उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके अलावा उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन, प्राप्तांक तैयार करना और रिकॉर्ड का सुरक्षित संधारण भी समिति की जिम्मेदारी होगी।

सितंबर और दिसंबर में होंगी परीक्षाएं

नई व्यवस्था के तहत पूरे प्रदेश में तिमाही और अर्धवार्षिक परीक्षाएं एक ही समय पर आयोजित की जाएंगी। तिमाही परीक्षाएं सितंबर में और अर्धवार्षिक परीक्षाएं दिसंबर में कराई जाएंगी, जिससे सभी जिलों में परीक्षा प्रक्रिया एक समान रहेगी।

प्रश्नपत्र छपाई को लेकर चर्चा

इस बार सभी जिलों के प्रश्नपत्रों की छपाई एक ही फर्म को दिए जाने की चर्चा है। इसी कारण पूरे प्रदेश में एक साथ परीक्षा कराने का निर्णय लिया गया है। पिछले शिक्षा सत्र में भी इसी फर्म ने पांचवीं और आठवीं की केंद्रीकृत परीक्षा सहित अन्य परीक्षाओं के प्रश्नपत्र और अंकसूचियों का कार्य किया था।

पिछले सत्र में कई छात्रों की अंकसूचियों में गड़बड़ियां सामने आई थीं। इनमें से कई मामलों में अब तक सुधार नहीं हो सका है, जिससे इस बार प्रश्नपत्र और परीक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *