Kanker Rape: 17 साल की लड़की से गैंगरेप, जंगल में 4 युवकों ने बारी-बारी से किया दुष्कर्म

Kanker Rape: कांकेर जिले में 17 वर्षीय किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक परिचित युवक उसे घूमने के बहाने जंगल में ले गया, जहां उसने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। मामले में पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना कांकेर कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

घर नहीं लौटने पर परिजनों ने दर्ज कराई शिकायत

जानकारी के अनुसार, किशोरी मंगलवार रात करीब 9 बजे एक परिचित युवक के साथ घर से निकली थी। देर रात तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल उसकी तलाश शुरू कर दी।

CG Gang Rape:

30km दूर जंगल में मिली किशोरी

पुलिस की तलाश के दौरान किशोरी कांकेर से करीब 30 किलोमीटर दूर कोरर क्षेत्र के जंगल में मिली। शुरुआती पूछताछ में पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

घूमाने के बहाने ले जाकर किया रेप

पुलिस के अनुसार, दो युवक किशोरी को बाइक पर घूमाने के बहाने अपने साथ ले गए थे। इसके बाद उसे जंगल में ले जाकर अपने अन्य साथियों को बुलाया और चारों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया।

Durg Gangrape

चारों आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

Raipur Rape: रायपुर में चिप्स का लालच देकर बच्ची से रेप, पिता के दोस्त ने घर में घुसकर किया ये गंदा काम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *