Bilaspur News: बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र में गणेश पंडाल के पास भजन-कीर्तन की तैयारी के बीच अचानक बवाल मच गया। शराब के लिए पैसे मांगने से मना करने पर युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और मामले की गहन जांच जारी है. (Bilaspur Ganesh pandal vivad)

देवनंदन नगर फेस-01 सरकंडा का ये गणेश पंडाल (Sarkanda Ganesh pandal case) पूजा और भक्ति का स्थल था, लेकिन रात करीब 9 बजे यहां माहौल अचानक तनाव में बदल गया। सत्यम मानिकपुरी अपने दोस्तों के साथ भजन-कीर्तन की तैयारी कर रहा था, तभी सागर नाम का युवक अपने साथियों संग पहुंचा और शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगा। सत्यम ने पैसे देने से मना किया तो विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते गाली-गलौच के साथ मारपीट शुरू हो गई.

इसी दौरान सागर ने जेब से धारदार हथियार (Bilaspur sharp weapon attack) निकाला और सत्यम के सिर पर वार कर दिया। पंडाल में अफरा-तफरी मच गई। घायल सत्यम को तत्काल श्यामा अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलते ही सरकंडा पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया.
वहीं सरकंडा टीआई निलेश पांडेय ने बताया कि आरोपी सागर को हिरासत में लिया गया है। मामले की विवेचना जारी है। प्रथम दृष्टया पुरानी रंजिश को लेकर घटना को अंजाम देने की बात सामने आई है.
