Korba News: घरवाले शादी के लिए नहीं माने तो नाराज प्रेमी जोड़े ने डेम में कूदा, युवक टापू में फंसा, युवती लापता, पुलिसकर्मी डूबते-डूबते बचा

Korba News

Korba News: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में प्रेम प्रसंग का एक दर्दनाक मामला सामने आया है। युवक-युवती ने राताखार एनीकट डेम में छलांग लगाकर आत्महत्या की कोशिश की। हादसे में युवक तो टापू में फंसकर बच गया, लेकिन युवती का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। इस घटना का लाइव वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पुलिसकर्मी जान जोखिम में डालकर युवक को बचाने की कोशिश करते दिख रहे हैं।

कोरबा प्रेमी जोड़ा डेम कूदा

25 फीट ऊंचाई से लगाई छलांग (Korba couple jumps in dam)

जानकारी के अनुसार, युवक-युवती ने डेम से करीब 25 फीट ऊंचाई से छलांग लगाई। युवक टापू में फंस गया जबकि युवती पानी के तेज बहाव में बह गई। घटना के बाद मछुआरों ने युवक को टापू में फंसा देखा और तुरंत पुलिस व 112 को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

पुलिसकर्मी डूबते-डूबते बचा

युवक को बचाने की कोशिश के दौरान कोतवाली में पदस्थ आरक्षक चंद्रकांत गुप्ता तेज बहाव में फंसकर डूबते-डूबते बचे। हालात बिगड़ते देख नगर सेना की रेस्क्यू टीम और DDRF को बुलाया गया। करीब 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

युवक ने बताई पूरी कहानी

रेस्क्यू के बाद काशी नगर निवासी युवक ने अपना नाम राहुल नामदेव (Rahul Namdev jumps in dam) बताया। उसने कहा कि वह 22 वर्षीय शीलू त्रिपाठी (Shilu Tripathi), निवासी MP नगर अटल आवास से प्रेम करता था और दोनों शादी करना चाहते थे।

राहुल ने बताया, मेरे घर वाले शादी के लिए तैयार थे, लेकिन शीलू के घरवाले मान नहीं रहे थे। कल मैंने उसकी मां से भी बात की थी, शायद उन्होंने उसे डांटा होगा। सुबह हम मिले और उसने अचानक कहा- अब मर जाते हैं। इसी वजह से हमने डेम से छलांग लगा दी।

युवती की तलाश जारी (Korba dam rescue operation)

रेस्क्यू टीम ने युवक को बचा लिया, लेकिन युवती शीलू त्रिपाठी का अब तक कोई पता नहीं चल पाया है। गोताखोरों और पुलिस की टीम उसकी तलाश में जुटी है।

इस रेस्क्यू अभियान में कोतवाली थाना की पेट्रोलिंग टीम के आरक्षक संदीप टंडन, रामधन पटेल, चंद्रकांत गुप्ता, सुनील सिंह, आलोक पांडे, डायल 112 के आरक्षक प्यारेलाल भारद्वाज, ड्राइवर पटेल और नगर सेना की टीम ने अहम भूमिका निभाई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *