CG Weather Alert: छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में बाढ़; पुल ढहा, रायपुर में खारून नदी उफान पर

CG Weather Alert:

CG Weather Alert: दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में अगले 24 घंटे तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार 31 जुलाई से पूरे प्रदेश में बारिश की तीव्रता धीरे-धीरे कम होने लगेगी। पिछले 24 घंटे में विदर्भ और मध्यप्रदेश के ऊपर बने गहरे अवदाब के प्रभाव से मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ के कई जिलों में झमाझम बारिश हुई।tcw

गरियाबंद में निर्माणाधीन पुल ढहा

लगातार बारिश के कारण गरियाबंद जिले में उदंती नदी पर बन रहा करीब 9 करोड़ रुपये का निर्माणाधीन पुल ढह गया। वहीं रायपुर में खारून नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। बस्तर में राष्ट्रीय राजमार्ग-130 पर पुलिया क्षतिग्रस्त होने से कई गांवों का संपर्क टूट गया है।

दंतेवाड़ा और कांकेर में भी असर

दंतेवाड़ा के अरनपुर-जगरगुंडा मार्ग पर भूस्खलन के खतरे को देखते हुए आवाजाही बंद कर दी गई है। वहीं कांकेर जिले में करीब 15.5 करोड़ रुपये की लागत से बनी नहर पहली ही बारिश में क्षतिग्रस्त हो गई।

आरंग में बाढ़ में फंसे परिवार

आरंग क्षेत्र के निसदा गांव में बाढ़ का पानी घरों तक पहुंच गया। एक ही परिवार के छह सदस्य चारों ओर से पानी से घिर गए थे। एसडीआरएफ की टीम ने मोटरबोट की मदद से सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

गरियाबंद में गौठान बना टापू

गरियाबंद के सुहागपुर गौठान में बाढ़ का पानी भरने से एक परिवार तीन छोटे बच्चों सहित करीब चार घंटे तक फंसा रहा। नगर सेना की टीम ने देर रात रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी को सुरक्षित बाहर निकाला।

रायपुर में आज भी बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार राजधानी रायपुर में शुक्रवार को दिनभर बादल छाए रहने, गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। लोगों को नदी-नालों के आसपास सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *