CG News: खेत में जोताई कर रहा था किसान, करंट की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

CG News: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले के ग्राम बैगाटोला में मंगलवार सुबह खेत की जोताई के दौरान करंट लगने से एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद किसान को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

CG News: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले के ग्राम बैगाटोला में मंगलवार सुबह खेत की जोताई के दौरान करंट लगने से एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद किसान को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।tcw

जानकारी के अनुसार, ग्राम बैगाटोला निवासी 43 वर्षीय महेश वर्मा मंगलवार सुबह अपने खेत में जोताई का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान खेत में लगे बोरवेल के बिजली तार की चपेट में आ गए। तार के संपर्क में आते ही उन्हें तेज करंट का झटका लगा, जिससे वे गंभीर रूप से घायल होकर खेत में ही गिर पड़े।

हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसान को तत्काल उपचार के लिए खैरागढ़ सिविल अस्पताल ले गए। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद महेश वर्मा को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *