Raipur Mekahara Fire: रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में भीषण आग; धुएं से भरा वार्ड, मची अफरा-तफरी

Raipur Mekahara Fire: राजधानी रायपुर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति अस्पताल (मेकाहारा) के इमरजेंसी वार्ड में मंगलवार दोपहर अचानक आग लग गई। आग लगते ही अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। फिलहाल दमकल कर्मी आग पर काबू पाने में जुटे हुए हैं।

Raipur Mekahara Fire: राजधानी रायपुर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति अस्पताल (मेकाहारा) के इमरजेंसी वार्ड में मंगलवार दोपहर अचानक आग लग गई। आग लगते ही अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। फिलहाल दमकल कर्मी आग पर काबू पाने में जुटे हुए हैं।tcw

धुएं से भरा इमरजेंसी वार्ड

आग लगने के बाद इमरजेंसी वार्ड और आसपास के हिस्सों में तेजी से धुआं फैल गया। स्थिति को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने मरीजों और उनके परिजनों को तत्काल सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। डॉक्टरों, अस्पताल कर्मियों और सुरक्षा कर्मचारियों ने राहत एवं बचाव कार्य में अहम भूमिका निभाई।

मौके पर दमकल और पुलिस की टीम

सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस की टीम अस्पताल पहुंची। दमकल कर्मी लगातार आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटना की जांच की जा रही है।

अस्पताल प्रशासन के अनुसार घटना में अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। समय रहते मरीजों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *