CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार पड़ी धीमी, आज से बढ़ेगा तापमान; बारिश में आएगी कमी

CG Weather Update

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बुधवार से मौसम का मिजाज बदलने के संकेत हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश दर्ज की गई, जिसमें मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में भारी से अति भारी वर्षा हुई। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार अब बारिश की गतिविधियों में धीरे-धीरे कमी आएगी और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। राजधानी रायपुर में भी दो दिनों बाद सुबह धूप निकली, जिससे मौसम में बदलाव साफ नजर आया।tcw

मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ सकते हैं। एक-दो स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है। हालांकि अधिकांश क्षेत्रों में बारिश की तीव्रता पहले की तुलना में कम रहने का अनुमान है और तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि होगी।

CG Weather Update:

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक पूर्वी मध्य प्रदेश और आसपास बना निम्न दबाव का क्षेत्र अब पश्चिम-उत्तर पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है। इसके कमजोर पड़ने के साथ ही छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधियां भी कम होने लगेंगी। वहीं प्रदेश के ऊपर सक्रिय द्रोणिका और अन्य मौसमी प्रणालियों का असर भी धीरे-धीरे घटने की संभावना है।

CG Weather Update

मंगलवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों पर भारी से अति भारी बारिश हुई। इस दौरान दुर्ग में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि राजनांदगांव और पेंड्रारोड में सबसे कम न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

राजधानी रायपुर में बुधवार को आसमान में बादल छाए रहने के साथ गरज-चमक और हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार शहर का अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *